पुणे : पोलीसनामा ऑनलाईन – पति से 15 लाख रुपए और फ्लैट पाने के लिए एक पत्नी के अपने ही चार साल के बेटे को अगवा करने की साजिश रचे जाने की घटना सामने आई है। हड़पसर पुलिस ने उसकी साजिश पर से पर्दाफाश करते हुए महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संगीता चांगदेव जगताप (38, निवासी शेवालवाडी, पुणे), संगीता गणेश बारड (29, निवासी लोणी टोल नाके के पास, लोणी कालभोर), अभिजित अशोक कड (33, निवासी कोरेगाव, मूल निवासी कडबस्ती, हवेली, पुणे) है।
Similar News
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संगीता जगताप को पहले पति से दो संतान हैं। पहले पति के रहते उसका चांगदेव शंकर जगताप के साथ संबंध बने। पहले पति की मौत के बाद वह चांगदेव के आतब रहने लगी। उससे इसे चार साल का बेटा आर्यन भी है। चांगदेव का शिरडी में सीड फार्म का कारोबार है एयर वहीं अपने माता- पिता के साथ रहता है। वह महीने में एक बार पुणे संगीता के पास आता था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होते थे। 10 से 12 दिन पहले उसने शिरडी में दूसरा ब्याह रचाया। इसका जवाब मांगने संगीता शिरडी पहुंच गई।
यहां उसने समझौते के लिए 15 लाख रुपए और एक फ्लैट की मांग की जिससे चांगदेव और उसके घरवालों ने इनकार कर दिया। इसके बाद संगीता ने आर्यन की कस्टडी मांगी। गत कुछ माह से चांगदेव ने उसे पैसे भेजने भी बन्द कर दिया था जिससे वह काफी बेचैन थी। उसने लोणी कालभोर में अपनी सहेली संगीता बारड से चर्चा की। इसके बाद वह दोनों अभिजीत के पास गई और चांगदेव से पैसे ऐंठने के लिए आर्यन के अपहरण की साजिश रची। इसके बाद रविवार को दोपहर डेढ़ बजे शेवालेवाडी की शुभ ग्लोरिया सोसायटी से आर्यन का अपहरण किया और स्कार्पियो में डाल कर उसे ले गए।
संगीता ने चांगदेव को इसके बारे में बताया। इस बीच हड़पसर पुलिस ने स्कार्पियो जीप से आर्यन का अपहरण किये जाने की बात पता की और संगीता को बताया। इससे घबरा कर संगीता ने अपने दोनों साथियों को बताया और आर्यन को तत्काल छोड़ने को कहा। इसके मुताबिक आरोपियों ने उसे गोपालपट्टी के एक घर के पास उसके बेटे को छोड़ दिया। उस घर के एक व्यक्ति ने आर्यन से पूछताछ कर उसे उसके घर ले आया। इसके बाद हड़पसर पुलिस के हाथ अभिजीत के गिरेबान तक पहुंच गए और पूछताछ में उसने सारी हकीकत बता दी। इसके अनुसार पुलिस ने अन्य दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।
You might also like