अगले 25 वर्षों का करार करके सत्ता में आएंगे, दशहरा मेलावा में संजय राऊत का ऐलान

मुंबई, 26 अक्टूबर – शिवसेना की सरकार जो देशभर में ठाकरे सरकार के रूप में पहचानी जाती है वह पांच साल पूरी करेगी। शिवसेना नेता और सांसद संजय राऊत ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल भी सत्ता में रहेगी और अगले 25 वर्षों का जनता से करार करके सत्ता में आएगी।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली के भाजपा नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ नेता दिल्ली से कह रहे है कि महाराष्ट्र की सरकार गिराने के लिए मुंबई में 200 करोड़ रुपए भेजे गए है। अरे मुंबई के लिए 200 करोड़ रुपए काफी कम भेजे गए है। आपको शोभा दे ऐसा 2000 करोड़, 5000 करोड़ रुपए कहे। 200 करोड़ रुपए आपके लिए मनपा का आंकड़ा है। कोई कितनी भी कोशिश कर ले ठाकरे सरकार रहेगी। हमारे पीछे 11 करोड़ जनता का आशीर्वाद है।
महाराष्ट्र दिल्ली में सत्ता में आएगी
संजय राऊत ने कहा कि अब इसके आगे बहुत कुछ होगा। यह विजयदशमी कार्यक्रम है। आने वाले समय में महाराष्ट्र दिल्ली में सत्ता स्थापित करेगी। एक वर्ष हो गए, जब मुख्यमंत्री ने शिवसेना से कहा था, उसी दिन शिवसेना का मुख्यमंत्री बना। कुछ दिन लगेंगे देश का नेतृत्व महाराष्ट्र करेगा। यह कौन करेगा ये हमें मालूम नहीं।