क्या सोनिया गांधी बचा पायेगी अपना गढ़ या दिनेश प्रताप सिंह रचेंगे इतिहास 

0

नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में इस बार मुकाबला संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कभी कांग्रेस में रहे दिनेश प्रताप सिंह के बीच में है। दरअसल, दिनेश सिंह कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं लेकिन पिछले वर्ष उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और इस बार भाजपा के टिकट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। 2004 से यह सीट संप्रग अध्यक्ष और कांग्रस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है। इस सीट पर गांधी परिवार की करीबी शीला कौल और सतीश शर्मा भी चुनाव जीत चुके हैं। अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों और तीन उपचुनावों में कांग्रेस ने यहां से 16 बार जीत दर्ज की। 1977 में भारतीय लोकदल और 1996, 1998 में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

अब तक के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, सोनिया रायबरेली सीट से आगे चल रही है। यहां से सपा-बसपा ने किसी भी उमीदवार को नहीं उतारा है। एक तरह से देखा जाये तो वो सोनिया गांधी को सपोर्ट कर रहे है।

You might also like
Leave a comment