24 घंटे के अंदर…कहीं तेज हवा, तो कहीं हल्की बारिश, कुछ स्थानों पर मूसलधार, प्री-मानसून का दिखेगा देश भर में असर

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर के लिए हीट वेव अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मानसून आगे बढ़ा है, लेकिन उत्तर-पश्चिम में सूखी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान कई जगह बढ़ सकता है। खासकर पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में हालात काफी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और बिहार, पंजाब, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी गर्मी के आसार हैं। इस बीच, मानसून की बारिश के तौर पर बीते दो दिनों से कुछ राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का क्रम जारी है।

अगले 12 घंटों में इन स्थानों पर बारिश की पूरी संभावना है-
– पश्चिम बंगाल में बिहार के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा।
– झारखंड के पूर्वी हिस्सों में बारिश संभव हैं।
– उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
– राजस्थान में मौसम बदलेगा, बारिश होगी, तापमान में गिरावट होगी
– पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
– आंतरिक तमिलनाडु में दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
– केरल, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज़ बौछारें गिर सकती हैं।
– मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

ऐसा है अनुमान
मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 29 मई से उत्तरी राजस्थान के उन्हीं इलाकों में बारिश शुरू होगी जहां पर तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके बाद यहां धीरे-धीरे राजस्थान के मध्य और दक्षिणी तथा पूर्वी जिलों में भी बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा।

You might also like
Leave a comment