‘मन’ के भीतर थी धन की बात : उदयनराजे

0
पिंपरी। पुलिसनामा ऑनलाईन – लोगों ने भाजपा को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी थी। अगर भाजपा चाहती तो इन पांच सालों में देश को नंदनवन बना सकती थी। मगर वे दिखाने के लिए ‘मन की बात’ करते रहे जबकि भीतर धन की बात होती रही। इन शब्दों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले ने बीती शाम निगड़ी में एक प्रचार सभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। बहरहाल बीती शाम अचानक हुई बेमौसम बरसात से इस सभा के आयोजकों और उदयनराजे प्रेमियों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।
भोसले ने आगे कहा कि, लोगों ने व्यापार उद्देश्य से सत्ता में आई भाजपा पर विश्वास रखा यह बड़ी भूल थी, यह उनके ध्यान में आ गया है। बदलाव आप ही ला सकते हो आप लोकशाही के असली राजा हो। कई साल पहले व्यापार के उद्देश्य से चिल्लर अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में आई थी तब उनपर भरोसा रखकर उनके गुलाम बन गए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोगों से कहा था ये देश आपका है यहाँ की जमीन, पहाड़, साधन संपत्ति पर आपकी सत्ता है। इसके बाद स्वराज्य की स्थापना की जोकि छत्रपति ने अकेले ने नहीं बल्कि आपके पूर्वजों के साथ मिलकर की।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद उदयनराजे ने कहा कि जिन पर भरोसा कर देश की जनता ने सत्ता सौंपी वे दलाल निकले। उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है उन्हें केवल लोगों के वोटों से मतलब है। इस सभा के मंच पर मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी पार्थ पवार, राष्ट्रवादी के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे, विपक्ष के नेता दत्ता साने, वरिष्ठ नेता नाना काटे, संदीप पवार, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष अतुल शितोले, युवक राष्ट्रवादी के अध्यक्ष विशाल वाकडकर, महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर, युवती अध्यक्षा वर्षा जगताप आदि उपस्थित थे।
You might also like
Leave a comment