महिला की फासी लगाकर आत्महत्या

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाईन – चरित्र पर शक कर पति द्वारा की जा रही शारीरिक तथा मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घर में फासी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना पुणे के चंदननगर में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि संगीता सागर थाेरात (30) ने आत्महत्या की हैं। घटना को लेकर विमाननगर पुलिस थाने में उसके भाई ज्ञानेश्वर लाड़ ने शिकायत दी है जिस अनुसार संगीता के पति सागर सदाशिव थोरात (35) पर मामला दर्ज किया गया है।

संगीता और सागर की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों अपने दो बच्चों समेत चंदननगर में रहते थे। सागर शुरू से ही संगीता के चरित्र पर शक करता था। घरेलू वजहों से उसे अपमानित कर शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। गालिगलौज कर मारपीट करता था। सागर ने एक दिन संगीता को बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया था। उसकी इस प्रताड़ना से तंग आकर संगीता ने 10 जून को घर में साड़ी की सहायता से फासी लगाकर आत्महत्या की।

You might also like
Leave a comment