योगी के मंत्री ने कहा, जल्द फहराएंगे PoK पर तिरंगा
बलिया : समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके पर जल्द ही भारत का कब्जा होगा तथा वहां तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को बदतमीज बताया और कहा कि अफरीदी जैसे लोगों से तमीज की आशा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटे बगैर शांति सम्भव नहीं है।
इससे पहले इसी साल मार्च में गोवा के राज्यपाल सत्यपाल सिंह ने कहा था कि यदि पाकिस्तान अपनी गीदड़ भभकी से बाज नहीं आया, तो वह पीओके भी खो देगा। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। कहा था ”जम्मू कश्मीर के नेता अब तक दिल्ली को डराते थे। वे कहते थे कि यदि कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाई तो, तो खून-खराबा हो जाएगा, लेकिन अब स्थिति बदल गई। उन्होंने पत्थरबाजों को समझाया, जिसका उन्होंने कहा भी माना। उनके समझाने का असर यह हुआ कि जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी बिल्कुल बंद हो गई।”