योगी 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को देंगे हजार-हजार रुपए

0

लखनऊ. पोलिसनामा ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के चलते प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों को एक एक हजार रुपए देने का फैसला किया है। योगी ने कहा है कि इस संकट की घड़ी में हम रोज कमाकर खाने वालों के साथ हैं। योगी आदित्यनाथ के अनुसार 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी ये पैसे दिए जाएंगे, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों को भी 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल सरकार मुफ्त में देगी। पीडीएस केंद्रों से ये लोगों को दिया जाएगा।

एक करोड़ 65 लाख गरीब परिवारों को राशन फ्री मिलेगा : योगी ने कहा कि इसके साथ ठेला खोमचा रेहड़ी आदि वाले करीब 15 लाख हैं, इन्हें भी हम 1000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं, इस बीच राहत की बात यह है कि उप्र में जिन 23 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था, उनमें से नौ लोग की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है।  उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश के एक करोड़ 65 लाख गरीब परिवारों को राशन फ्री मिलेगा। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज को बड़ा ऐलान किया।

ऐसी है स्थिति : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रम विभाग में 20 लाख 37 हजार पंजीकृत श्रमिकों, दैनिक सफाईकर्मी ढेले वाले 15 लाख लोगों को भी भरण-पोषण के तौर पर एक हजार रुपये उनके एकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूर हैं। इसके अलावा नगर विकास के 16 लाख दिहाड़ी सफाई कर्मचारी, 58000 ग्राम सभाओं से 20-20 मजदूर लिए जाएंगे। इस हिसाब से मजदूरों की संख्या 80 लाख हो जाएगी।

अफरा-तफरी न मचाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कोरोना को लेकर अफरातफरी भी नहीं मचाने की अपील की। योगी ने कहा कि राज्य में भरपूर मात्रा में दवाएं और दूसरी जरूरतों की चीजें मौजूद हैं और इसलिए लोगों को घबराकर बड़ी संख्या में दुकान जाने की जरूरत नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मंत्रियों को जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में भी रखने को कहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 23 पॉजिटिव में से नौ लोग निगेटिव हो गए हैं। इन सभी को आइसोलेट किया गया था और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शेष 14 की हालत में भी काफी सुधार है।

हमारे पास राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड हैं। हम धीरे-धीरे इसकी संख्या भी बढ़ा रहे हैं। सरकार काफी प्रयाग कर रही है। इससे निपटने के लिए सरकार हर कदम पर जनता के साथ है। लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अब तक प्रदेश में 23 में कोरोनाजवायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आगरा में 8, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 4, लखनऊ में 8, लखीमपुर खीरी में एक में कोरोना को पुष्टि हुई है। अब तक कुल 984 टेस्ट निगेटिव पाए गए जबकि 157 के टेस्ट का इंतजार है। अब तक एयरपोर्ट पर 24580 की थर्मल स्कैनिंग हुई है।

You might also like
Leave a comment