पुणे के धायरी इलाके में युवक ने लगाई फासी

0

पुलिसनामा ऑनलाइन – पुणे के धायरी इलाके के निवासी 23 वर्षीय युवक ने घर में फासी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना गुरूवार की रात सामने आई। पुलिस ने बताया कि विनायक जालिंदर बंडगर (23) ने आत्महत्या की है। घटना को लेकर पुलिस ने अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है।

विनायक माता पिता के साथ धायरी के रायकर मला इलाके में रहता था। उसे शराब की लत थी। उसके पिता की किराना माल की दूकान है। गुरूवार की शाम विनायक दोस्तों के साथ घुमने गया हुआ था। रात करीब आठ बजे वह लौटा। उस समय उसके माता पिता दूकान में थे। विनायक घर में अकेला था। रात साढ़े आठ बजे विनायक की मां घर लौटीं तब दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। आखिरकार उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश किया तब विनायक पंखे से झूल रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। विनायक ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

You might also like
Leave a comment