लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण

0

पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – पैसों के लेनदेन के विवाद में यज्ञेश विनोद तिलवा (33, निवासी शिंदे बस्ती, रावेत, पुणे) नामक युवक को अपहरण किए जाने की वारदात सामने आई है। पिंपरी चौक में सोमवार की रात अपहरण की इस वारदात के बारे में पता चलते ही तुरंत हरकत में आई पिंपरी पुलिस ने जलगांव पुलिस की मदद से अपहृत युवक को सही- सलामत छुड़ा लिया। इस मामले में एक भूतपूर्व सैनिक समेत छह आरोपियों को नामजद किया गया है।

पिंपरी पुलिस के अनुसार, दिलीप अवसरमल, किशोर सावंत और उनके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दिलीप भूतपूर्व सैनिक है। आरोपियों और तिलवा के बीच पैसों का लेनदेन था। तिलवा ने ढाई लाख रुपए की रकम बैंक एकाउंट में जमा कराई थी। मगर आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी। इस विवाद में आरोपियों ने तिलवा को सोमवार की रट पिंपरी चौक के विशाल इस्क्वेयर थिएटर के पास से अगवा कर लिया और उसे जलगांव ले गए।

तिलवा ने दिलीप अवसरमल, किशोर सावंत व उनके साथियों के साथ लेनदेन के इस व्यवहार के बारे में बताया था। जब सोमवार को वे घर नहीं लौटे तब उनकी पत्नी ने पिंपरी पुलिस थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायकों को मदद से जांच- पड़ताल शुरू की। तब आरोपी तिलवा को लेकर जलगांव जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पिंपरी पुलिस ने जलगांव पुलिस को इत्तला दी और तिलवा को सही- सलामत छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

You might also like
Leave a comment