dilip--walse-patil

पुणे – विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता दिलीप वलसे पाटील के स्वीय सहायक कालूराम दांगट तथा उनकी पत्नी पर अज्ञात हमलावर ने हमला बोल दिया। यह घटना मंगलवार के तड़के करीब डेढ़ बजे आंबेगांव तहसील के मेंगड़ेवाड़ी में हुई। घटना को लेकर मंचर पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार के तड़के दांगट दंपति मेंगड़ेवाड़ी के घर में थे। उस समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर हथियार से वार कर जान लेने की कोशिश की। घटना से एक ही खलबली मच गई। दोनों को तत्काल मंचर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कालूराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप वलसे पाटील ने जानकारी मिलते ही दांगट दंपति से मिलकर हालात जाने। दांगट दंपति पर किस ने और क्यों हमला किया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के पीछे पूरानी रंजिश अथवा पारिवारिक विवाद, संपत्ति को लेकर विवाद आदि संभावनाएं पुलिस द्वारा जांची जा रही है।

राकांपा ने किया निषेध
आंबेगांव तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस ने घटना का निषेध किया है। महिला कार्यकर्ताअों ने मंचर पुलीस थाने जाकर निषेध दर्शाते हुए घटना की तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *