नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन या कर्प्यू लगने जा रहा है, कोरोना प्रभावित राज्यों, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नाइट कर्प्यू क्या इसका ही संकेत है? इस सवाल का जवाब अभी पर्दे के पीछे है, लेकिन कयास तेज हैं। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में कोरोना महामारी रोकने की आगे की रणनीति के साथ ही वैक्सीन आने की स्थिति में बनने वाली व्यवस्था पर मंथन होगा।

देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके रोजाना सामने आने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई विशेषज्ञों ने यह चेताया भी है कि ठंड में इसकी रफ्तार और बढ़ सकती है। इस बीच देश के कई राज्यों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दी गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार की तरफ से संकेत दिये गए हैं कि जल्द ही कुछ कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि यह लॉकडाउन नहीं होगा। भारत में अभी कोरोना का सबसे ज्यादा कहर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। यहां रविवार को लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं देश में बीते चौबीस घंटों में करीब 45 हजार नए मामले आए सामने।

उधर, मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात के सूरत और राजकोट में शनिवार की (21 नवंबर) रात से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दी गई है। इंदौर में लोग रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। साथ ही गुजरात के दोनों शहरों में इसकी समय सीमा रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रखी गई है। हालांकि नाइट कर्फ्यू के दौरान फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों और आवश्यक सेवा में शामिल लोगों को छूट दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *