Pune Crime | In the office of the Deputy Registrar, another woman instead of his wife

पुणे: ऑनलाइन टीम- (Pune Crime )मास्क का फायदा उठाते हुए पत्नी के बदले दूसरी महिला को डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय(Pune Crime ) में ले जाकर पत्नी के नाम पर जो प्रॉपर्टी थी वो उसने खुद के नाम पर करवा लिया। इस मामले में पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। शहर में इस मामले की बहुत चर्चा हो रही है।

इस मामले में पति राहुल शिवाजीराव जाधव (उम्र 32), वकील प्रदीप बी. जाधव, पति का मित्र दीपक चव्हाण अर एक अज्ञात महिला पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में कविता राहुल जाधव ने सहकारनगर पुलिस थाने में शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता कविता राहुल जाधव की पत्नी है। दोनों पति पत्नी के नाम पर आंबेगांव स्थित साई रेजिडेंसी में तीन फ्लैट थे। साथ ही आंबेगांव परिसर में एक प्रॉपर्टी दोनो के नाम पर थे। हालांकि इस प्रॉपर्टी के सभी अधिकार मेरे पास रहे इसके लिए राहुल जाधव ने अन्य आरोपियों से हाथ  मिलाकर डिप्टी रजिस्ट्रार के ऑफिस में पत्नी के बदले दूसरी औरत को खड़ा कर दिया। कभी भी रद्द न होनेवाले फर्जी दास्तावेज तैयार करा लिया।  इस काम के लिए जिस महिला को कार्यालय में खड़ा किया था उसने मास्क पहन रखा था। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। इस शिकायत की जांच के बाद सहकारनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले की अधिक जांच सहकारनगर पुलिस कर रही है।

 

Dilip Kumar-Saira Banu Love Story | दिलीप कुमार और सायरा बानो को हमेशा खली ‘यह’ कमी

 

Murder in Latur | महाराष्ट्र के लातूर में वाहन रोकने के बाद हुआ विवाद, चालक को पत्थर से वार कर मार डाला,  21 दिन बाद खुला हत्या का रहस्य

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *