योगी सरकार ने  11 लाख मजदूरों के खाते में डाले हजार-हजार रुपए, 4 लाख शहरी वेंडर्स को भी मदद

0

नई दिल्ली,पोलिसनामा ऑनलाइन- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रदेश के बड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार को चार लाख से अधिक शहरी वेंडर्स को सीधे आर्थिक मदद भी ट्रांसफर की। इसके अलावा 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 1-1 हजार रुपये की मदद दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये मदद जारी की। योगी के मुताबिक, प्रदेश में 87 लाख से अधिक परिवारों को समय से पहले पेंशन जारी कर दी गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 300 पार : आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है और ये संख्या 300 के पार चली गई है। योगी आदित्यनाथ खुद लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं और लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। राज्य सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने का काम किया है. इनमें गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर जैसे जिले शामिल हैं।

यह भी दी जानकारी : योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले करीब 88 लाख ऐसे मजदूर हैं, जिनका भत्ता बढ़ा दिया गया है, जबकि 27 लाख से अधिक मजदूरों का जो बकाया बाकी था, उसे जारी कर दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को 2 करोड़ से अधिक किसानों को मदद पहुंचाई जा रही है। केंद्र की ओर से रसोई गैस, महिलाओं को आर्थिक मदद और राशन की व्यवस्था भी की गई है, जिसे राज्य सरकार जमीनी स्तर पर उतार रही है।

You might also like
Leave a comment