पुणे में भाजपा के सेवाकार्य में 5 हज़ार कार्यकर्ता शामिल होंगे ! जनजागृति, स्वास्थ्य शिबिर का आयोजन
पुणे , 28 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की 30 मई को 7 वर्ष पुरे हो रहे है। इस मौके पर भाजपा की तरफ से पुणे शहर के 42 प्रभागों में सेवाकार्य दिन मनाया जाएगा। इसके तहत शहर भाजपा के 5 हज़ार कार्यकर्ता इस सेवाकार्य में शामिल होंगे। यह जानकारी जानकारी शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक ने दी है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई उत्सव नहीं होगा।
कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम होगा। भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा जैसे सभी मोर्चे के कार्यकर्ता 30 तारीख को रक्तदान शिबिर का आयोजन करेंगे। स्वास्थ्य शिबिर, कोरोना वेक्सीनेशन, म्यूकरमाइसिस जनजागृति, ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर, ऑक्सीमीटर और संबंधित सेवा दी जाएगी।