क्या आप जानते हैं ‘रामायण’ में दिव्यांका त्रिपाठी ने बिखेरे थे जलवें, कम ही लोगों को है जानकारी

0

मुंबई :  पोलिसनामा ऑनलाइन – लॉकडाउन के इस दौर में टीवी के ऐतिहासिक सीरियल रामायण और महाभारत का दूरदर्शन पर रिटेलीकास्ट किया जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है रामायण में टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभा चुकी है. अब आप सोच रहे होंगे कि इतने सालों पहले दिव्यंका कैसे रामायण में काम कर सकती है, क्योंकि उन्होंने टीवी डेब्यू तो काफी बाद में किया था. तो आपको बता दें कि दिव्यांका साल 2012 में रामायण के रीमेक में नजर आई थी.

दिव्यांका ने इस रीमेक में मुख्य भूमिका तो नहीं लेकिन चंद्रदेव (अप्सरा) की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा गया, लेकिन रामायण का यह रीमेक रामानंद सागर कृत रामायण की बराबरी नही कर पाया. यही नहीं यह काफी कम समय में बंद भी हो गया. अर्थात् सिर्फ 1 साल तक इसके कुल 56 एपिसोड ही प्रसारित हो सके.

बता दें कि रामायण के रीमेक में राम का किरदार गगन मलिक और सीता का किरदार नेहा सरगम ने निभाया था.

You might also like
Leave a comment