मलाइका के पीछे-पीछे अर्जुन भी पहुंचे मालदीव 

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सुर्खियों में बने हुए है। खबरों की माने तो दोनों 19 अप्रैल को शादी करने वाले है। लेकिन दोनों में से किसी के भी तरफ से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। यहाँ तक की बोनी कपूर ने भी शादी वाली बात को झूठा बताया है।

वहीं शादी की सुर्खियों के बीच मलाइका मालदीव में अपनी गर्ल गैंग के साथ छुट्टियां मानते नजर आई। मलाइका के इस वेकेशन को उनकी शादी से जोड़ा जा रहा था। ऐसी खबरें थी मलाइका मालदीव में शादी से पहले बैचलर पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान मलाइका ने अपने कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

यहाँ दोनों के फैंस यह जानना चाहते थे कि क्या अर्जुन भी इस वेकेशन पर उनके साथ थे। और अब अर्जुन ने भी वहां होने का सबूत दे दिया है। दरअसल अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है जिसे यह साफ है कि मलाइका और अर्जुन एक साथ मलादीव में थे। मालदीव से लौटते समय दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया।

क्या अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा मालदीव में थे साथ? मिल गया सबूत

अर्जुन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा – Here’s to you Maldives… To many more Sunsets & Selfies… #paradiseisland #holidayvibes

क्या अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा मालदीव में थे साथ? मिल गया सबूत

You might also like
Leave a comment