PHOTOS : बॉलीवुड की ‘यह’ एक्ट्रेस जिन्होंने एक फिल्म करते ही मना कर दिया था सलमान खान के साथ काम करने से

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाईन – आज के दौर में सलमान खान बॉलीवुड में एक ऐसा नाम जिनके नाम से फिल्में हिट हो जाती है। आज सलमान के साथ काम करना हर किसी के लिए सपना होता है। लेकिन एक समय था जब सलमान खान के साथ बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने फिल्में करने से माना कर दिया था। इस लिस्ट में सोनाली बेंद्रे से लेकर अमीषा पटेल तक का नाम शामिल है।

वो एक्ट्रेस जिन्होंने एक फिल्म के बाद मना कर दिया –
सोनाली बेंद्रे –
सलमान खान और सोनाली बेंद्रे दोनों फिल्म ‘हम साथ-साथ हैँ में नज़र आये थे। इसे फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद भी किया। फिल्म सुपर-डुपर हिट भी हुई। हालांकि इसके बाद और कभी दोनों किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आये। हालांकि क्यों दोनों आगे कभी साथ नज़र नहीं आये इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अमीषा पटेल –
फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के बाद अमीषा पटेल एक नामचीन एक्ट्रेस बन गई थी। उनके नाम ‘गद्दर- एक प्रेम कथा’ और हमराज़ जैसी सफल फिल्में है। अमीषा भी सलमान के साथ एक फिल्म में नज़र आई। डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘यह है जलवा’ में सलमान के साथ अमीषा लीड रोल में नज़र आयी थी। फिर बाद में दोनों कभी साथ नज़र नहीं आये।

ट्विंकल खन्ना –
1998 में आयी जब प्यार किसी से होता है, अपने समय की एक बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म के गाने के साथ-साथ सलमान और ट्विंकल की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। इसके बाबजूद दोनों फिर से किसी मूवी में एक साथ काम नहीं किया। चल मेरे भाई में ट्विंकल जरूर सलमान के साथ फिल्म में नज़र आयी लेकिन इस फिल्म में उनकी जोड़ी संजय दत्त के साथ थी।

उर्मिला मातोंडकर –
सलमान और उर्मिला की फिल्म ‘जानम समझा करो’ एक समय की बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म के गाने सुपर-डुपर हिट हुए थे। हालांकि कमजोर कहानी और पटकथा कमजोर थी। इस फिल्म के बाद से उर्मिला ने सलमान के साथ फिर कभी दूसरी फिल्म में काम नहीं की।

You might also like
Leave a comment