Pune Crime | हडपसर में 30 वर्षीय महिला का बलात्कार; गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार

0

पुणे: Pune Crime | बच्चों की देखभाल पिता के समान करूंगा, ऐसा वादा कर महिला को शादी का झांसा दिया, उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाया। इसमें वो गर्भवती (Pregnant) हो गई, तो उसे अबॉर्शन कराने के लिए कह कर शादी से मना कर दिया। इस तरह की धोखाधड़ी (Fraud) की घटना सामने आई है। (Pune Crime)

इस मामले में एक 30 वर्षीय महिला ने हडपसर पुलिस थाने शिकायत दी है। इसके अनुसार पुलिस ने सुधीर अर्जुन बंकपल्ली (उम्र 35, नि. अमेनोरा पार्क, हडपसर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 2019 से 5 जनवरी 2022 के बीच हुई।

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी अमेनोरा पार्क में रहते हैं। सुधीर बंकपल्ली ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। उसके बच्चे  की पिता की तरह देखभाल करेगा, ऐसा वादा कर उसका विश्वास जीता। उसके बाद समय-समय पर उसके साथ घूमने गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसमें पिड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने सुधीर और उसके माता-पिता को दी। उस समय उसने पीड़िता से कहा कि अबोर्शन करा लो। वह तुम्हारे साथ शादी नहीं करेगा। अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे, ऐसी धमकी दी। इसलिए वह घबरा कर पुलिस के पास गई। पुलिस उपनिरीक्षक खलदे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Pune Crime | पुणे के ‘मटका किंग’ संजय पाटोले की गोली मारकर हत्या; शिरवल में हड़कंप

चुनावी रंग में रंग चुका है प्रभाग क्रमांक 4 वाघोली- EON IT Park

Pune Corporation Elections (PMC Elections) | पुणे मनपा चुनाव में RPI को चाहिए 25 सीट

Pune NCP | पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनी ‘यू टर्न पार्टी’

 

You might also like
Leave a comment