Pune Crime | पुणे में पारिवारिक विवाद में डॉक्टर पति ने डॉक्टर पत्नी पर किया चाकू से हमला; विश्रांतवाडी परिसर में खलबली
पुणे (Pune News) : Pune Crime | पारिवारिक विवाद में डॉक्टर पति ने खुद की डॉक्टर पत्नी पर चाकू से हमला (Attack) कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना (Pune Crime) विश्रांतवाडी की है। इस मामले में विश्रांतवाडी पुलिस (Vishrantwadi Police) ने डॉ. रवि भादवड (Dr. Ravi Bhadvad) (उम्र 36, नि. मंजूबा वस्ती, धानोरी) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।
–
इस मामले में आरोपी की पत्नी ने विश्रांतवाडी पुलिस (Vishrantwadi Police) में शिकायत दी है।
डॉ. रवि मंजूबा (Dr. Ravi Manjuba) बस्ती में रहते हैं।
वहां पर उनका क्लीनिक है।
उनकी पत्नी भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद शुरू था।
रविवार रात पत्नी नींद में थी तभी डॉक्टर ने उसके ऊपर चाकू से वार किया।
इस घटना में पत्नी घायल हो गई, निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पत्नी की शिकायत के बाद विश्रांतवाडी पुलिस ने डॉ. रवि को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपनिरीक्षक शुभांगी मगदूम (shubhangi magdum) इस मामले की जांच कर रही है।
——————————————————————————————————————————-