पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 1714 मरीज बढ़े

0

पुणे। महामारी कोरोना का प्रकोप कहीं थमता नजर नहीं आ रहा है। पूरे पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 2032 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1714 मरीजों के अलावा सातारा में 131, सोलापुर में 104, सांगली में 35 और कोल्हापुर जिले में 48 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पुणे संभाग में आज कुल 935 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 774 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 55, सोलापुर जिले के 63, सांगली जिले के 31 और कोल्हापुर जिले के 12 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे पुणे संभाग में गुरुवार को रिकवरी रेट 95.09 व डेथ रेट 2.63 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। अब तक 41 लाख 16 हजार 674 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 23 हजार 300 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 92 हजार 666 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 12 हजार 255 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 379 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख पार कर गया है। बीते 24 घँटे में जिले में 1714 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 774 महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 11 हजार 843 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 91 हजार 247 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं।फिलहाल अस्पतालों में 11 हजार 483 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9173 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.23 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसद रह गया है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार 107 हो गया है। इसमें से 55 हजार 893 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1853 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1361 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 53 हजार 224 हो गई है। इसमें से 50 हजार 460 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1847 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 917 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 573 हो गया है। इसमें से 46 हजार 625 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1761 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 187 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 553 संक्रमितों में 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 441 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 367 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

You might also like
Leave a comment