1647 मरीज महामारी को मात देने में रहे सफल
पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.58 लाख पार हो गई है। वहीं 5.33 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। शुक्रवार को संभाग में कुल 1647 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 1410, सातारा जिले के 143, सोलापुर जिले के 49, सांगली जिले के 21 और कोल्हापुर जिले के 24 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 791 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 605 मरीजों के अलावा सातारा में 58, सोलापुर में 91, सांगली में 13 और कोल्हापुर जिले में 24 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
Similar News
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.46 व डेथ रेट 2.78 फीसदी दर्ज हुआ है। पूरे पुणे संभाग में अब तक 32 लाख 23 हजार 977 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 58 हजार 540 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 33 हजार 160 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 9856 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 524 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। महामारी से सर्वाधिक संक्रमित रहे पुणे जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 3.59 लाख पार कर गया है। शुक्रवार को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 59 हजार 90 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 42 हजार 708 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 7730 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8652 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.41 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.44 फीसद रह गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 906 हो गया है। इसमें से 51 हजार 448 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1751 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 707 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 48 हजार 643 हो गई है। इसमें से 45 हजार 801 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1696 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1146 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 452 हो गया है। इसमें से 45 हजार 518 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1727 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 186 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 449 संक्रमितों में 1698 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 664 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।
You might also like