इस डर से शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर!

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – बॉलीवुड में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्तों के कारण सुर्ख़ियों में बने हुए है। हाल ही में ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक अर्जुन और मलाइका ने कोई खुलासा नहीं किया है। अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के प्रमोशन में व्यस्त है।

इस बीच मजाकिया अंदाज में अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी न करने के बारे बताये। इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि उनका अपनी शादी को लेकर क्या प्लान है इस पर अर्जुन कहते हैं कि ‘फिलहाल तो मैं शादी नहीं कर रहा हूं। अर्जुन मजाकिया तौर पर कहते हैं कि शादी के बाद लोग गंजे हो जाते हैं।

अर्जुन के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। अर्जुन ने बताया कि वो अभी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल स्पेस में खुश हैं, शादी अभी नहीं हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BxenPCalR10/?utm_source=ig_web_copy_link

You might also like
Leave a comment