जन्मदिन बना आखिरी दिन : बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत  

0

विडणी –

महाड-पंढरपूर हाइवे पर विडणी के पास एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गयी। युवती दोपहिये वाहन में थी। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक युवती का नाम जान्हवी संजय काकडे (18, नि.मंगळवार पेठ, फलटण) है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस दौरान हुआ जब युवती अपनी सहेली की जन्मदिन मानाने जा रही थी। बता दें कि मृतक जान्हवी का भी शुक्रवार को ही जन्म दिन था।

जान्हवी शुक्रवार शाम को महाड-पंढरपूर हाइवे से विडणी के कोकरेवाडी में अपने सहेली के घर जा रही थी। जान्हवी और उसकी सहेली का शुक्रवार को जन्म दिन था। इसलिए वह अपने दोस्त के पास दोपहिये वाहन (क्र. एम एच -11बीपी-7297) से केक लेकर जा रही थी। इसी बीच उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद इलाके के नागरिकों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज से पहले उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवारवालों को मिलते ही पुरे घर में दुःख का माहौल बन गया। यह घटना फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में देरी से दर्ज़ की गयी।

You might also like
Leave a comment