मिनी लॉकडाउन के मद्देनजर शहर के 32 पुलिस थाने की सीमा में 96 प्वाइंट्स पर नाकाबंदी : सह आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे

0

पुणे : शहर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अब सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे, शहर में शाम के 6 बजे के बाद कर्फ्यू लागू किया गया है। पुलिस की ओर से सख्त नियमों की अमलबाजी की जाएगी। वही होटल व अन्य सुविधा पूरी तरह से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पुणेकरो से अपील की गई है कि इन नियमों का पालन करे।

पुणे शहर में रोजाना 4 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसलिए आज से सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अनुसार सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। शहर में होटल, मॉल्स, सिनेमा हॉल के साथ ही भीड़भाड़ वाले जगहो को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसकी अमलबाजी आज से शुरू होगी।

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शहर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आज से कर्फ्यू लागू रहेगा। जिन लोगो को नौकरी के कारण देर रात सफर करना पड़ता है वे अपने साथ कम्पनी का एक पत्र जरूर रखें। उसे दिखाने के बाद लोगो को कोई परेशानी नहीं होगी। अगर कारण उचित होगा तो टू व्हीलर पर एक आदमी ट्रैवल कर सकता है। हालांकि बिना कारण घूमने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके संदर्भ में सभी पुलिस को सूचना दे दी गई है। 32 पुलिस थाने की सीमा में कुल 96 प्वाइंट्स पर नाकाबंदी तैयार किए हैं।  शहर में 4 हजार पुलिस बंदोबस्त के लिए रहेंगे। लोग नियमों का पालन करें, यह अपील पुलिस सह आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे ने की है।

You might also like
Leave a comment