अंदर से कुछ ऐसा दिखता है अनिल कपूर का शानदार बंगला, देखें INSIDE तस्वीरें

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुके अनिल कपूर अपनी एक्टिंग, ड्रैसिंग स्टाइल और लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। अपने हसंमुख अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अनिल कपूर यंगस्टर के लिए भी मोटिवेशन है लेकिन, आज हम आपको उनके करियर नहीं बल्कि आलिशान घरके बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि अनिल कपूर ने कभी अपने परिवार के साथ गैरेज में रहना पड़ा था लेकिन, आज उनका घर किसी महल से कम नहीं है।


मुंबई में स्थित अनिल कपूर के इस आलीशान बंगले का इंटीरियर खास तरीके से डिजाइन किया गया है। उनके स्टाइल की तरह घर भी बेहद शानदार है। अनिल कपूर के घर को देखने के बाद लगेगा जैसे कोई महल हो। इस घर में वह अपनी पत्नी सुनीता, बेटी सोनम और रेहा सहित बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं।


इसी बीच 63 साल के अनिल कपूर की घर की कुछ इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंदर से उनका घर बेहद लग्जीरियस है और हर कोने को बहुत ही करीने से सजाया गया है। अनिल फिलहाल फैमिली के साथ घर पर ही एन्जॉय कर रहे हैं। साथ ही वे अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रख रहे हैं और रोज सुबह ग्राउंड पर जाकर वर्कआउट करते हैं।


इस घर में वह अपनी पत्नी सुनीता, बेटी रिया और बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। पहले सोनम भी यहां रहती थी लेकिन अब उनकी शादी हो गई हैं। अनिल कपूर का घर किसी ओर ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी सुनीता ने डिंजाइन किया है। घर के बेडरूम, लिविंग से लेकर सीटिंग एरिया तक है शानदार।

अनिल कपूर ने घर में अलग से ‘मूवी रूम’ भी बनाया हुआ है। जहां एक बड़े प्रोजेक्टर पर फिल्में देखी जा सकती हैं। हर्षवर्धन के पास डीवीडी के कलेक्शन हैं। वो बताते हैं स्कूल के दिनों से वो इन्हें इकट्ठा कर रहे हैं। इस कमरे में वो पढ़ते भी हैं। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर कई बार यहीं योगा करती हैं।


उनके घर में लकड़ियों की चीजों का भी खास उपयोग किया गया है, जिनमें लकड़ी से बनी हुई कुर्सियां टेबल और बाकी चीजें हैं। घर में एक लॉबी भी है जहां भगवान बुद्ध मूर्ति भी है। उनके घर में मिट्टी से बनी हुई कई चीजें हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा मूर्तियां हैं। उनके घर में एक बहुत बड़ी बालकनी भी हैं। जहां वो अपने परिवार के साथ नाश्ता करते हैं ।

You might also like
Leave a comment