पिंपरी। चोरों और सेंधमारों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़े हुई पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को क्राइम ब्रांच के यूनिट 5 ने एक शातिर सेंधमार को धरदबोचा है। उसके पास से 12.78 लाख रुपए के 33 तोला सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। लिंग्या उर्फ अजित पवार  (30, निवासी जेऊर,अक्कलकोट) ऐसे गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। पुलिस ने उसे औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने बताया कि, युनिट-5 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रामदास इंगवले के मार्गदर्शन में सह पुलिस निरिक्षक राम गोमारे और उनकी टीम को मुखबिर से खबर मिली कि, खिडकी में लगी लोहे की रॉड को काटकर घर के भीतर प्रवेश कर चोरी करने वाली टोली में से एक औरंगाबाद के वालूज परिसर में अपने रिश्तेदार के यहां छुपकर बैठा है। इसके  अनुसार पुलिस ने वहां दबिश देकर लिंग्या को गिरफ्तार किया।
उससे पूछताछ में पता चला कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने लिंग्या को कोर्ट में पेश किया जहां उसे 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। उसके खिलाफ हिंजवडी, देहूरोड, भोसरी, चाकण, आलंदी पुलिस में संगीन मामले दर्ज है। उसके पास से कुल 12 लाख 78 हजार 450 रुपये का 33 तोला सोना जब्त किया गया। आरोपी शहर से बाहर रहता है। केवल चोरी करने के लिए शहर में आता था। दिन में बंंद घरों की रेकी करता और रात में खिडकी के रॉड को काटकर सेंधमारी किया करता था।
इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रामदास इंगवले, सहायक पुलिस निरिक्षक राम गोमारे, पुलिस उपनिरिक्षक प्रसन्ना जर्‍हाड, पुलिस कर्मचारी धनराज किरणाले, दत्तात्रय बनसुडे, ज्ञानेश्वर गाडेकर, धनंजय भोसले, सावन राठोड, राजेंद्र सालुंखे, मयुर वाडकर, नागेश माली, संदीप ठाकरे, शामसुंदर गुट्टे, नितीन बहिरट, दयानंद खेडकर, राजकुमार इधारे, भारत माने, गोपाल ब्रमांदे, गणेश महाडीक, सचिन मोरेे, निलम शिवधरे की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending