हनमंतराव गायकवाड़ को फ्लोरिडा में एएएफआईओ द्वारा ‘एग्री इनोवेशन’ अवार्ड

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन –बिव्हीजी इंडिया समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हणमंतराव गायकवाड़ को कृषि क्षेत्र में नवाचारों के लिए शनिवार को एग्री इनोवेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दक्षिण फ्लोरिडा के टेम्पा बे शहर में एक विशेष समारोह के दौरान उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

गायकवाड़ को यह पुरस्कार अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फार्मर्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAFIO) द्वारा दिया गया था। बिव्हीजी ने जहरमुक्त खेती और कृषि उत्पादन को दोगुना करके भारतीय किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाये हैं, और कृषि में इनोवेशन के आधार पर कई रसायनमुक्त उत्पादों का निर्माण किया है, जिनके कृषि पर आश्चर्यजनक सकारात्मक परिणाम हैं।

इस अवसर पर दक्षिण फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में नैनो टेक्नोलॉजी के बोर्ड के अध्यक्ष, टेम्पा बे के अध्यक्ष राहुल म्हस्कर ने अपने विचार प्रदर्शित किए। यशवंत पाठक, सुधीर देशमुख, हेमंत दलवी, प्रदीप नाईकनवरे और अन्य उपस्थित थे। हनमंतराव गायकवाड़ को यह पुरस्कार उद्यमी बालाजी आगलावे द्वारा दिया गया था।

दस करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयास…

इस अवसर पर, हनमंतराव गायकवाड़ के व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जहां उन्होंने कहा, बिव्हीजी भारत में दस करोड़ लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए काम कर रहा है। बिव्हीजी द्वारा रिसर्च किये गए उत्पाद कृषि और मानव स्वास्थ्य में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। बिव्हीजी ने कृषि के लिए ऐसे उत्पाद तैयार किये है जो रासायनमुक्त हैं और यह उत्पादन को दोगुना प्राप्त करने में सक्षम है। यह उत्पादों ने हजारों किसानों के जीवन को बदल दिया है। बिव्हीजी इंडिया केवल एक कंपनी नही हैं बल्कि यह एक बेहतर भारत बनाने के लिए एक क्रांतिकारी आंदोलन है।

 

 

Visit – policenama.com

You might also like
Leave a comment