अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कई केस दर्ज़, अब इस विधायक ने ठोका मुकदमा

0

रांची : पोलिसनामा ऑनलाइन – कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ भाषा के इस्तेमाल व देश का माहौल खराब करने सहित विभिन्न आरोपों को लेकर देश के जाने माने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज़ कराया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र दादरी ने टाउन पुलिस थाने में अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505, 469, 471, 499, 500, 120बी तथा धारा 51, 52 आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं 66 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

अर्नब के खिलाफ कई जगह केस दर्ज़ –

इसके अलावा और भी कई जगह अर्नब के खिलाफ केस दर्ज़ कराया गया है।  इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक डॉ. इरफान अंसारी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विंग के चेयरमैन अजयनाथ शाहदेव ने भी गुरुवार को रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो में शिकायत दर्ज कराई है।

इरफान अंसारी ने कहा –

इरफान अंसारी ने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है। इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।

कांग्रेस नेता कुमार राजा और फुरकान अंसारी की बेटी शबाना खातून ने भी दर्ज़ कराई शिकायत –

कांग्रेस के कुमार राजा ने रांची और कांग्रेसी नेता फुरकान अंसारी की बेटी शबाना खातून ने देवघर के मधुपुर में अर्णब के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जमशेदपुर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, नेता फिरोज खान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. पारितोष ङ्क्षसह आदि ने गुरुवार को टेल्को और मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है। महागामा विधायक दीपिका पांडेय ङ्क्षसह ने बुधवार की रात महागामा थाने में अर्णब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी तरह, कांग्रेस लेबर सेल के प्रदेश महासचिव राजन सिंह राजा ने खलारी थाने में बुधवार को अर्णब के विरुद्ध लिखित शिकायत पत्र दिया था।

अर्णब गोस्वामी के खिलाफ एफआइआर के लिए कोतवाली थाने में दिया आवेदन –

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ रांची में भी केस दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ भारत में धार्मिक उन्माद फैलाने, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सह प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार राजा ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन दिया है।

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 120B, 153, 153A, 295A, 298, 500, 504, 505, 506 और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 1860r/w सेक्शन 66A के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
You might also like
Leave a comment