70 रुपए के नीचे आया Petrol का भाव, आज लगातार पांचवे दिन हुआ ‘इतने’ रुपए सस्ता
मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद प्रति लीटर पेट्रोल 75. 30 रुपए मिल रहा है। डीजल के दाम में 16 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद प्रति लीटर डीजल 65. 21 रुपए मिल रहा है। चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे की गिरावट आई जिसके बाद यह 72. 28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम में 16 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद यह 65. 71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।