Pune : प्रसिद्ध ज्वेलर्स मराठे के आत्महत्या मामले में महिला सहित दो पर एफआईआर

0

पुणे : प्रसिद्ध ज्वेलर्स मिलिंद उर्फ बलवंत मराठे (उम्र 60) के आत्महत्या मामले में अब एक महिला सहित दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पिछले साल मराठे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले में दिप्ती सरोज काले (नि. बाबधान) और निलेश उमेश शेलार (नि. कोथरूड) पर मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात में बलवंत मराठे की पत्नी नीना मराठे ने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मिलिंद मराठे की लक्ष्मी रोड पर मराठे ज्वेलर्स नाम की दुकान है। 15 दिसंबर 2020 को उन्होंने आर्थिक परेशानी से तंग आकर रात के 8 बजे के आसपास दुकान के पीछे स्थित ऑफिस में पिस्तौल से अपनी छाती में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी मराठे  के बेटे को जैसे ही मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गया। उसके बाद उन्हे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 27 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद विश्रामबाग पुलिस ने मराठे का बेटे प्रणव से पूछताछ की। उसने बताया कि लॉकडाउन में उन्होने एक बैंक से कर्ज लिया था। व्यवसाय में मंदी और आर्थिक परेशानी की वजह से मेरे पिता ने आत्महत्या की कोशिश की। यह जानकारी विश्रामबाग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय टिकोले ने दी।

अब मराठे की पत्नी ने पुलिस के पास शिकायत दी है। बलवंत मराठे द्वारा चलाए जा रहे मराठे ज्वेलर्स प्रा.लि. कंपनी व मराठे ज्वेलर्स में इन्वेस्ट किए गए पैसे वापस देने के लिए दिप्ती काले व निलेश शेलार उनकी दुकान व घर पर आते थे। साथ ही धमकी व गाली गलौज करते थे। फोन पर भी गाली गलौज करते थे और रास्ते पर लाने की धमकी देते थे। इसी से परेशान होकर बलवंत ने आत्महत्या कर ली। इन दोनो ने आत्महत्या के लिए उकसाया, ऐसा एफआईआर में कहा गया है। इसके अनुसार मामला दर्ज किया गया है। उन्होने इस बारे में आवेदन दिया था। उस आवेदन की जांच कर मामला दर्ज करने की जानकारी विश्रामबाग पुलिस ने दी।

You might also like
Leave a comment