Pune :  कात्रज न्यू टनल के पास दुर्घटना में दो की मृत्यु

0

पुणे : कात्रज न्यू टनल के पास बाईक फिसल गई। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमे से 1 की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर भारती विद्यापीठ पुलिस पहुंची।

अभिषेक किशोर कदम (25) मृतक का नाम है। वही धाबनगावे (पूरा नाम पता नहीं) घायल है। उसे भारती अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही 40 वर्षीय की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हुई है। उनकी भी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू है।

मिली जानकारी के अनुसार कदम व धाबनगावे टू वीलर पर जा रहे थे। उसी समय कात्रज न्यू टनल के पास उनकी बाईक स्लीप हो गई और दुर्घटना हो गई।  इसमे कदम की मौके पर ही मौत हो गई, वही अज्ञात व्यक्ति को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल धाबनगावे को भारती विद्यापीठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अज्ञात व्यक्ति चल रहा होगा, उसे टू व्हीलर सवार ने धक्का दिया होगा। यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। इस जांच की जानकारी भारती विद्यापीठ पुलिस कर रही है।

You might also like
Leave a comment