भोसरी भूखंड भ्रष्टाचार मामले में झोटिंग समिति की मदद लें, शिकायतकर्ता की मांग

0

पुणे : भोसरी भूखंड भ्रष्टाचार प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जांच के दौरान झोटिंग कमेटी की रिपोर्ट को संदर्भ के रूप में इस्तेमाल करे। साथ ही इसके लिए बनाए गए एक सदस्यीय समिति के अध्यक्ष डी.एस. झोटिंग की मदद ली जाने की मांग की गई है।

पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता अंजली दमानिया के वकील असीम सरोदे ने विशेष न्यायालय में यह मांग की है। इस मामले में जांच के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सेवानिवृत्त जज झोटिंग की कमेटी गठित की थी। न्यायाधीश झोटिंग ने अपने रिपोर्ट में खडसे को क्लीनचिट दी थी। इस ममले में एड. सरोदे ने कहा कि राजनैतिक पदों का गलत इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार किया गया है।

एक दूसरे को मौखिक सूचना दे कर इस तरह का भ्रष्टाचार किया जाता है। इस भ्रष्टाचार में नेता, वरिष्ठ अधिकारी, कमीशन के लोग शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कई बार ये स्पष्ट हो चुका है। इस प्रकरण में जज झोटिंग एसीबी को मदद करेंगे। साथ ही पुलिस जांच में मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य होता है। यह सब विशेष अदालत में दायर याचिका में लिखा गया है। इस बारे में एसीबी की ओर से 8 मार्च को तर्क वितर्क किया जायेगा।

You might also like
Leave a comment