शाहरुख खान के करीबी का निधन, भावुक हुए शाहरुख

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस से दुनियाभर में जंग जारी है। इस महामारी से निपटने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन है और सभी लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान के लिए एक बुरी खबर आई है। उनके करीबी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के एक अहम सदस्य का अचानक निधन हो गया है। अभिजीत के निधन से शाहरुख खान सदमे में हैं। उन्‍होंने दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है।

शाहरुख खान ने किया ट्वीट –
उन्‍होंने भावुक होकर लिखा,’ हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा करीबी सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया, कुछ गलत… लेकिन हमेशा माना गया कि हम उसके माध्यम से आगे बढ़ेंगे क्योंकि उसके जैसे मजबूत टीम के सदस्य हममें से बाकी लोगों की देखभाल करने के लिए थे। आप बहुत याद आओगे दोस्‍त।’

बताया जा रहा है कि अभिजीत शाहरुख खान और गौरी के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। रेड चिलीज ने भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।

You might also like
Leave a comment