कांगो में पाकिस्तानी कर्नल की करतूत…. UN कर्मचारियों का करा रहा था धर्म परिवर्तन, जांच के आदेश

0

इस्लामाबाद.ऑनलाइन टीम : पाकिस्तान की और घिनौनी करतूत सामने आई है। इस बार आरोप है कि एक पाकिस्तानी कर्नल ने कांगो में धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहा है। यहां तक कि उसके इशारे पर पाकिस्तानी सैन्य दल ने उत्तरी कीवू और इतुरी क्षेत्रों में मस्जिदें भी बनवाई हैं। पाकिस्तानी कर्नल का नाम साकिब मुश्ताकी  है। साकिब कांगो  में संयुक्त राष्ट्र  के मिशन के लिए डिप्टी कमांडर के तौर पर तैनात है। मामला सामने आने के बाद जनरल हेडक्वॉर्टर ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब संयुक्त राष्ट्र के पीस मिशन पर गए पाकिस्तान  के अधिकारी विवादों में घिरे हैं। 2012 में हैती में तैनात दो पाकिस्तानी अधिकारियों पर 14 साल के लड़के के यौन शोषण का आरोप लगा था। पाकिस्तानी सैन्य कोर्ट ने दोनों अफसरों को सेना से बाहर कर एक साल के लिए जेल भेज दिया था। इतना ही नहीं,  UN में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम  के खिलाफ उनकी पार्टनर ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि, वह मामला कोर्ट के बाहर ही सुलझा लिया गया।

अब इस मामले ने एक बार फिर पाकिस्तान की भद्द पीट दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकी देश कांगो में आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने कुछ ईसाई कर्मचारियों से इस्लाम कबूल करने को कहा था। बता दें कि इस्लाम कांगो में अल्पसंख्यक धर्म है। इसलिए पाकिस्तान अपने सैन्य अधिकारियों के माध्यम से इस्लाम का विस्तार करना चाहता है।  पाकिस्तान में अल्पसंख्यक, खासकर हिन्दुओं पर अत्याचार के मामले आम हैं। हिंदू लड़कियों को अगवा करके जबरन इस्लाम कबूल करवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, हिंदू मंदिरों को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक हिंदू मंदिर को भीड़ ने ढहा दिया था।

गौरतलब है कि कट्टरपंथी देश पाकिस्तान में पहले से ही ऐसे मामले आते रहे हैं। ये तब है जब वहां के अल्पसंख्यकों की कोई आवाज नहीं। बता दें कि वहां बहुत कम घटनाएं सुर्खियों का रूप ले पाती हैं, क्योंकि ज्यादातर को सरकार और उसका सिस्टम ही अपने स्तर पर दबा देता है। मानवाधिकार संस्थाएं भी दूर से गुहार ही लगा पाती हैं। यही वजह है कि पाक से भागकर हर साल काफी हिंदू परिवार भारत में शरण लेते और नागरिकता मांगते हैं।

You might also like
Leave a comment