पिंपरी चिंचवड़ मनपा के 91 कर्मियों के तबादले

0
पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के 91 अधिकारियों, कर्मचारियों के आंतरिक तबादले किए गए हैं। उनमें लेखा अधिकारी, लेखापाल, भण्डारपाल, मुख्य क्लर्क, क्लर्क, सर्वेयर, वास्तुकार, सिविल इंजीनियरिंग सहायक शामिल हैं। वहीं 38 अधिकारी व कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें भण्डारपाल, कार्यालय अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और मुकादम शामिल हैं।
मनपा के अधिकारियों, कर्मचारियों तबादले के संबंध में 2015 में नीति तय की गई है। इसके अनुसार हर साल अप्रैल, मई में अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला होता है। तदनुसार, एक स्थान पर तीन साल पूरा करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारी व कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निर्माणकार्य अनुमति व नगररचना विभाग के तीन आरेखकों, चार सर्वेयर, आठ सिविल इंजीनियर सहायकों, छह अनुरेखकों, नौ लेखापाल, उप लेखापाल, सात मुख्य लिपिकों, 39 क्लर्कों, छह भांडारपाल, सहायक भांडारपाल और नौ लेखाधिकारी व लेखापालों के तबादले किए गए हैं।
इसके अलावा राजीव घुले, रामकृष्ण आघाव, प्रभाकर शेलूकर, राजाराम सरगर को कार्यालयीन अधिक्षक, शाम सारोक्ते और अनय म्हसे को भांडारपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक सलीम इनामदार, अभिजीत गुमास्ते को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ- साथ सफाई कामगार, मजदूर, वॉर्ड बॉय, आया, सफाई सेवक, स्प्रेकुली, गटरकुली, कचराकुली कुल 30 कर्मचारियों को मुकादम पद पर पदोन्नत किया गया है।
You might also like
Leave a comment