प्रतिबंधों की वजह से मुंबई को 72 हज़ार करोड़ का नुकसान ; जबकि राज्य को सवा लाख करोड़ रुपए का नुकसान
मुंबई, 26 मई : कोरोना संबंधी प्रतिबंधों के कारण मुंबई के व्यापारियों का अब तक 72 हज़ार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक नुकसान मुंबई के व्यापारियों का हुआ है। राज्य भर के व्यापारियों को सवा लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए 1 जून से व्यवसाय को परमिशन देने की मांग व्यापारियों दवारा की जा रही है।