आयुक्त के तबादले की चर्चा के बीच अतिरिक्त आयुक्त का तबादला

0
पिंपरी चिंचवड़ मनपा अतिरिक्त आयुक्त संतोष पाटिल के प्रमोशन और ट्रांसफर
पिंपरी। मनपा आयुक्त के तबादले की चर्चा के बीच पिंपरी चिंचवड मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संतोष पाटिल का गुरुवार को तबादला को गया है। राज्य सरकार ने पाटिल को प्रमोशन देकर उन्हें पुणे संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त (सामान्य) पद पर ट्रांसफर दिया है। अपने करीबन सवा दो साल के कार्यकाल में सियासत या हर विवाद से दूर रहकर अपने काम से काम रखनेवाले पाटिल ने महामारी कोरोनाकाल में उल्लेखनीय काम किया है।
अप्पर जिलाधिकारी (गट-अ) संवर्ग के संतोष पाटिल 29 सितंबर 2018 को पिंपरी चिंचवड़ मनपा में अतिरिक्त आयुक्त पद पर नियुक्त हुए। उनके पास  स्थापत्य, चिकित्सा, भांडार, उद्यान, क्षेत्रीय कार्यालय आदि विभागों का कार्यभार रहा। मितभाषी और मिलनसार स्वभाव के पाटिल का कामकाज सर्वसमावेशक रहा। विशेष रूप से वे मनपा सियासी दलों के साथ अधिकारियों की सियासत और हर विवाद से दूर रहे। महामारी कोरोना के काल में उन्होंने स्वास्थ्य और चिकित्सा विभागों की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
अभी मनपा गलियारों में मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर के तबादले की चर्चा जोरशोर में शुरू है। खुद हार्डिकर भी उसके लिए खासे बेताब हैं। उनके तबादले की चर्चा के बीच राज्य सरकार ने अतिरिक्त आयुक्त संतोष पाटिल को अप्पर जिलाधिकारी निवड श्रेणी (गट-अ) संवर्ग में प्रमोशन देकर उन्हें पुणे संभागीय आयुक्त कार्यालय में तबादला दिया है। आज उनके प्रमोशन और ट्रांसफ़र का आदेश जारी हुआ है। अपने तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाटिल ने पिंपरी चिंचवड मनपा में अपने करीबन सवा दो साल के कार्यकाल को लेकर संतोष जताया है।
You might also like
Leave a comment