अतिरिक्त जिलाधिकारी साहेबराव गायकवाड़ का देहांत

0

पुणे/पिंपरी : पोलिसनामा ऑनलाईन – पुणे के अतिरिक्त जिलाधिकारी साहेबराव गायकवाड (53) का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके पीछे पत्नी, दो बेटी, एक बेटे का परिवार रह गया है। उनका हाल ही में पिंपरी चिंचवड़ मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पद पर तबादला हुआ था। हालांकि उन्होंने मैट में इस तबादले को चुनौती दी थी और फैसला उनके हक में सुनाया गया। तबादले की राजनीति के चलते वे तनाव से गुजर रहे थे, ऐसा उनके करीबियों ने बताया।

मूल सोलापुर के माढ़ा के निवासी और किसान परिवार से रहे साहेबराव काफी मिलनसार, अध्ययनशील, संयमी स्वभाव के थे। पिंपरी चिंचवड़ मनपा में वे तीन साल पहले सहायक आयुक्त पद पर कार्यरत थे। यहां के नगरसेवकों और कर्मचारियों में वे काफी लोकप्रिय थे। तीन साल पहले उनका सातारा जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त जिलाधिकारी पद पर तबादला हुआ था। नौ माह पहले ही वे पुणे जिलाधिकारी कार्यालय में तबादले पर नियुक्त हुए।

गत सप्ताह अचानक से उन्हें पिंपरी चिंचवड़ मनपा में अतिरिक्त आयुक्त पद की रिक्त सीट पर तबादला मिला। हालांकि उन्होंने इस तबादले पर नाराजगी जताते हुए मैट में चुनौती दी। यहां उनके पक्ष में फैसला सुनाया गया। इसके बाद वे पुनः अपने मूल पद पर कार्यरत थे। उनके करीबी बताते हैं कि वे तबादले की राजनीति के चलते वे लगातार तनाव में थे। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन होने से महकमे में खलबली मच गई है।

You might also like
Leave a comment