मोदी ने दुनिया के करुणा का संदेश दिया तो कांग्रेस ने कहा-अमल भी कीजिए

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को करुणा का संदेश दिया, तो भी कांग्रेस को नागवार गुजरा। मोदी के भाषण के चंद घंटे बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा और कहा कि सिर्फ भगवान की बात दोहराना काफी नहीं, अमल भी कीजिए। प्रियंका गांधी ने प्रवासी मजदूरों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी व्यथा बता रहे थे।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने यह लिखा है। ट्विटर पर यह भी लिखा, ‘मजदूरों को गुजरात से यूपी लाया गया। पैसे भी वसूले गए। आगरा और बरेली जाने वालों को ट्विटर और गोरखपुर ले जाकर छोड़ा जा रहा है। आज बुद्ध पूर्णिमा का दिन है। बुद्ध की वाणी करुणा की वाणी थी। प्रवासी मजदूरों के साथ करुणा भरा व्यवहार हो और उन्हें सहारा मिले। प्रवासी मजदूरों के साथ अच्छा व्यवहार करने का हमारा प्रयास होना चाहिए। सिर्फ भगवान की वाणी को दोहराना काफी नहीं है। सरकार को उस पर अमल करके दिखाना होगा और प्रवासी मजदूरों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।

You might also like
Leave a comment