भाजपा नेता की शिकायत के बाद टिकटॉकर फ़ैसल सिद्दीक़ी पर कार्रवाई करेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन  – टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी बड़ी मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा रहा है। मामला उनके एक वीडियो से जुड़ा है। इस वीडियो में वह लड़कियों पर एसिड अटैक का महिमामंडन करते नजर आ रहे हैं। इधर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने रविवार को भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के एक ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें लड़कियों पर तेजाब हमले को बढ़ावा देने वाला एक चौंकाने वाला टिकटॉक वीडियो दिखाया गया है। ये वीडियो टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी का है।

जिस वीडियो की वजह से वह निशाने पर आए हैं उस वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते हैं जिसे एसिड के तौर पर लिया जा रहा है। वह लड़की से कहते हैं कि उसने उन्हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया ना। वीडियो के मुताबिक लड़की के चेहरे पर लाल रंग का काफी मेकअप होता है जो बताता है कि उसका चेहरा तेजाब से जल गया है। अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मामला अब पुलिस तक जाएगी। फिलहाल ये वीडियो टिकटॉक से हटा दिया गया है। रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर फैजल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टिकटॉक इंडिया को भी पत्र लिखकर फैजल को अपने प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करने के लिए कहा है।

इस घटना के बाद से ही ट्विटर पर #BanTiktok टॉप ट्रेंड कर रहा है। मुंबई के रहने वाले फ़ैसल सिद्दीक़ी के टिकटॉक अकाउंट पर 1.34 करोड़ फ़ॉलोवर हैं और वे काफ़ी लोकप्रिय हैं।

You might also like
Leave a comment