अनुराग कश्यप ने दर्ज करवाई FIR

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव के बाद फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर ट्वीट किया था। जिसके बाद से ये मामला गरमा गया है। बता दें इस फोटो में एक शख्स ने उनकी लड़की आलिया कश्यप को रेप की धमकी दे रहा था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर हैंडल चौकी दार राम संघी से आलिया कश्यप को रेप की धमकी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 509 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा आईटी एक्टर के सेक्शन 67 के तहत भी मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। ये ट्विटर हैंडल किसी बीजेपी समर्थक का बताया जा रहा था। हालांकि अनुराग कश्यप ने इस मामले में कमेंट नहीं किया है। इससे पहले अनुराग ने 23 मई को ट्वीट किया था। अनुराग ने पीएम मोदी को ट्वीट कर लिखा था कि ‘डियर नरेंद्र मोदी सर। आपकी जीत पर बहुत-बहुत बधाई। इसके अलावा सबको साथ लेकर चलने वाले मैसेज के लिए भी धन्यवाद’। अनुराग ने आगे लिखा था कि ‘सर क्या आप ये भी बता सकते हैं कि आपके इन फॉलोवर्स से हम कैसे डील करें। ये आपकी जीत का जश्न मेरी बेटी को ऐसे मैसेज लिखकर मना रहे हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि मैं आपकी बातों से असहमत रहता हूं’।

अनुराग कश्यप ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर भी ट्वीट किया था। अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में कहा था कि ‘ममता दीदी इस्तीफा देना चाहती थीं लेकिन उनकी पार्टी ने इसे खारिज कर दिया। राहुल गांधी इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन उनकी पार्टी ने इस ऑफर को खारिज कर दिया’।

You might also like
Leave a comment