ATS प्रमुख जयजीत सिंह की ठाणे पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति; 3 अति वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

0

ठाणे: ऑनलाइन टीम- ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर की बदली के बाद पिछले 3 सप्ताह से रिक्त पड़े पुलिस आयुक्त के पद पर अंतत: भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधिकारी विद्यमान एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह की ठाणे आयुक्त पद पर नियुक्ति की गई। मुंबई में मिले विस्फोटक प्रकरण की जांच के दौरान एटीएस की टीम ने सचिन वाझे के सहयोगियो को जयजीत सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया था। अब उन्ही जयजीत सिंह की बदली की गई है।

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख जयजीत सिंह की ठाणे पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति की गई है। वहीं प्रधान सचिव (स्पेशल), गृह विभाग मंत्रालय मुंबई विनित अग्रवाल की एटीएस प्रमुख पद पर नियुक्ति की गई है। अपर पुलिस महासंचालक, विशेष अभियान महाराष्ट्र राज्य संजय सक्सेना की प्रधान सचिव (विशेष), गृह विभाग मंत्रालय मुंबई में तबादला किया गया है।

1990 के बैच के आईपीएस अधिकारी जयजीत सिंह की नियुक्ति का पत्र सोमवार को निकला। पिछले अक्टूबर महीने में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में जयजीत सिंह की नियुक्ति एंटी करप्शन ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस महासंचालक पद से महाराष्ट्र राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख पद पर तबादला किया गया था। 4 मई को ठाणे के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर को महासंचालक पद पर प्रमोशन देते हुए उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र पुलिस के गृह निर्माण मंडल में किया गय। तब से जयजीत सिंग के नाम की चर्चा थी।

You might also like
Leave a comment