बड़ी खबर : 22 साल की इस एक्ट्रेस की रोड ऐक्सिडेंट में दर्दनाक मौत

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – कन्नड़ इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कन्नड़ रियलिटी टीवी शो ‘Pyaate Hudugir Halli Life’ की विनर रहीं मेबियाना माइकल की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम नागामंगला तालुक के देवीहल्ली के नजदीक घटी। जानकारी के मुताबिक, मेबियाना उस वक्त अपने होमटाउन मदिकेरी लौट रही थीं। वह 22 साल की थी। घटना के बाद से परिवारवाले और दोस्त गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक, मेबियाना की कार एक ट्रैक्टर से जा टकराई। मेबियाना और अन्य सभी पीड़ितों को तुरंत ही अदीचूंचनागिरी चिकित्सा विज्ञान और अस्पताल संस्थान ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

View this post on Instagram

Veni , vidi , veci bitch

A post shared by Mebiena Micheal (@mebiena_micheal) on

मेबियाना के घायल दोस्तों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मेबियाना माइकल ‘Pyaate Hudugir Halli Life’ के चौथे सीजन की विनर बनी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद ‘Pyaate Hudugir Halli Life’ से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखे।

View this post on Instagram

More selflove babygirl👻

A post shared by Mebiena Micheal (@mebiena_micheal) on

 

 

You might also like
Leave a comment