संघ, भाजपा का साथ छोड़े, महाआघाडी के साथ आये; कांग्रेस का नीतीश कुमार को ऑफर

0

नई दिल्ली, 11 नवंबर – बेहद कड़ी टक्कर के बाद आख़िरकार बिहार में एनडीए ने बहुमत हाशिल कर लिया है। लेकिन इस चुनाव में नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड की सीटें कम हो गई है। जबकि भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसलिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर संदेह जताया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को संघ और भाजपा का साथ छोड़ने की अपील की है।

देर रात एनडीए को बहुमत मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार से संघ और भाजपा छोड़ने की अपील की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा और संघ अमरबेल की तरह है। जो पेड़ को खा जाती है। इसके बाद इन अमरबेल का उस पर कब्ज़ा होता है। नीतीश जी लालू प्रसाद यादव ने आपके साथ संघर्ष किया है। ऐसे में भाजपा और संघ को छोड़कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे और बिहार में संघ और भाजपा को बढ़ने से रोके।

नीतीश अब आपके लिए बिहार बहुत छोटा हो गया है। अब आप भारत की राष्ट्रीय राजनीति में आये। सभी समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा पर विश्वास कर लोगो में एकता लाने का प्रयास करे। संघ की अंग्रेजों की तरह फूट डालों और राजनीति करो की नीति से बाहर आने का प्रयास करे।

यह महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण के प्रति आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आप उनके बारिस के रूप में आये नेता जैसा है। जनता पार्टी दोहरी सदस्यता के मुद्दे पर टूट गई थी। मैं आपको याद करा देना चाहता हूं। भाजपा और संघ का साथ छोड़े और देश का विनाश होने से बचाये।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को साफ बहुमत मिल गया है। एनडीए को मिले 125 सीटों में भाजपा को 74 सीटें मिली है। जनता दल यूनाइटेड को केवल 43 सीट मिली है।

You might also like
Leave a comment