फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ पुणे के अध्यक्ष फतेहचंद रांका  सहित 33 लोगों पर मामला दर्ज

0

पुणे : शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 33 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ पुणे के अध्यक्ष फतेहचंद रांका सहित 33 लोग शामिल हैं।

विश्राम बाग पुलिस थाने में आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कांस्टेबल गणेश तुर्के (48) ने सरकार की ओर से शिकायत दर्ज कराई है।

पुणे की परिस्थिति को देखते हुए 30 अप्रैल तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसका व्यापारियों ने विरोध किया है। इसके अनुसार व्यापारियों ने गुरुवार को लक्ष्मी रोड पर आंदोलन किया। उसी के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा  दी गई जानकारी के अनुसार शहर में लागू आदेश के उल्लंघन में संगठन की ओर से गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जमा कर, नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया गया। उंबर्या गणपति चौक से विजय टॉकीज के बीच मोर्चा निकाला गया। कोरोना महामारी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए उनके खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

You might also like
Leave a comment