उद्धव ठाकरे को चुनौती देना योगी आदित्यनाथ को जमेगा नहीं 

0
 

मुंबई/रत्नागिरी, 2 दिसंबर 

 महाविकास आघाडी सरकार के एक साल पुरे हो  गए है। इस मौके पर राज्य भर में भाजपा के प्रमुख नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार पर निशाना साधा है।  रत्नागिरी में भाजपा नेता नारायण राणे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा।  नारायण राणे के बयान पर अब शिवसेना ने पलटवार किया है।

एक मराठी न्यूज़ चैनल  से बातचीत में नारायण राणे ने कहा कि  सरकार गद्दार है और निकम्मी है।  उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के रूप में असफल रहे है।  उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में भी सरकार पर निशाना साधा था।  इस पर विनायक राऊत ने कहा कि नारायण राणे मक्खी मारते रहे।  उन्हें सत्ता कभी नहीं मिलेगी।  गद्दारी पर नारायण राणे नहीं बोले।  बेईमानी और गद्दारी का मतलब नारायण राणे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना और कांग्रेस के साथ राणे ने  क्या किया यह सभी को मालूम है।
नीतेश राणे पर भी साधा निशाना 
विनायक राऊत ने भाजपा के विधायक नीतेश राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतेश राणे जबरदस्त केस में फंसे है।  नवी मुंबई के एक केस में वह जेल से जाकर आये है। उन्हें जेल से बाहर रखने के लिए नारायण राणे ने भाजपा में प्रवेश किया।  उन्होंने ईडी से नारायण राणे की सम्पत्ति की जांच करने की मांग की।
फडणवीस सत्ता के भूखे – विनायक राऊत 
विनायक राऊत ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार पांच साल पुरे करेगी।  लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस सत्ता के भूखे है।  उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने सत्ता से बाहर रखा है। उनकी दिल्ली पर सवारी करने का दांव केंद्रीय नेतृत्व को ध्यान में आया  इसलिए उन्हें सत्ता से रखा गया है।
ठाकरे को चुनौती देना योगी को जमेगी नहीं 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई दौरे पर कुछ बॉलीवुड कलाकारों, निर्माता और निर्देशकों से बात करेंगे।  यह उद्धव ठाकरे के लिए चुनौती तो नहीं है न ? यह सवाल विनायक राऊत से पूछा गया था।  इस पर उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को चुनौती देना योगी आदित्यनाथ को नहीं जमेगा।  मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री का एक अलग रिश्ता है।  इसलिए मुंबई का महत्व कम नहीं।
You might also like
Leave a comment