मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कृषि की कोई समझ नहीं है : चंद्रकांत पाटिल

0

पुणे : पुलीसनाम ऑनलाईन – मुख्यमंत्री के लिए केवल कुर्सी का महत्व है, उन्हें किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें किसानों के हितों की कोई चिंता नहीं है। मोदी सरकार द्वारा मंजूर किये गए तीन कृषि कानून का स्वागत राज्य भर में हो रहा है। लेकिन ये सरकार किसानों के हितों के बीच में आ रही है। सरकार अंधी और बहरी हो गई है। यह तीखी टिप्पणी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने की है ।

चंद्रकांत पाटिल ने दौंड तालुका के वरवंड से चौफुला के बीच ट्रैक्टर यात्रा निकाल कर तीन कृषि कानून का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल बोंडे, विधायक सुजीत सिंह ठाकुर, विधायक राहुल कुल, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल आदि मौजूद थे।

इस मौके पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी ने ट्रैक्टर जला कर किसानों का अपमान किया है । उन्हें कृषि को लेकर कोई समझ नहीं है। कुछ दिनों पहले इस कानून को समर्थन देने वाले दिल्ली से मैडम की डांट पड़ने पर कुर्सी बचाने के लिए कानून को स्थगित कर दिया है । लेकिन केंद्र का कानून सबसे ऊंचा होता है। इस कानून को स्थगित नहीं कर सकते है। मूल रूप से सवाल ये है कि ठाकरे को कानून की जानकारी है क्या ? वे इस कानून को रद्द क्यों कर रहे है ? सेस जमा करना इतना आसान है क्या? ये सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि उत्पन्न बाजार समिति का काम केवल सेस जमा करना है। सेस बंद होने वाला है इसलिए उनके पेट में दर्द हो रहा है

You might also like
Leave a comment