ट्रंप के मध्यस्थता वाली बात पर चीन ने दिया यह जवाब, ट्रंप दोनों देशों की शांति को बिगाड़ने की कोशिश में

0

बीजिंग : समाचार ऑनलाइन – भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करने की बात कही थी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था ‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

जिसके बाद चीन का रिएक्शन आया है। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि चीन और भारत को इस समय सिमा पर हो रहे टकराव खत्म करने के लिए अमेरिका की मदद की जरुरत नहीं है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र में लिखा गया – हालिया विवाद को भारत और चीन द्विपक्षीय वार्ता से सुलझाने में सक्षम हैं। दोनों देशो को अमेरिका से सतर्क रहना चाहिए जो कि शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश में रहता है।

You might also like
Leave a comment