Coronavirus : पुणे में 24 घंटे में कोरोना से 9 की मौत, 246 नए मामले, अब तक 273 लोगों की हो चुकी है मौत

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – मुंबई और पुणे में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों में वृद्धि हुई है। पुणे में आज 246 पॉजिटिव केस पाए गए। जानकारी के मुताबिक, पुणे में 246 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि 9 लोगों की मौत हो गयी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 140 लोग कोरोना से ठीक हुए। पुणे में कोरोना से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। 179 मरीज गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।
दिवसभरात नवे २४६ कोरोनाबाधित !
पुणे शहरात आज नव्याने २४६ कोरोनाबाधित रुग्ण आढळले असून यात नायडू-महापालिका रुग्णालये २०८ , खासगी ३३ आणि ससूनच्या ०५ रुग्णांचा समावेश आहे. आजच्या २४६ रुग्णांसह पुणे शहरातील एकूण संख्या ५ हजार ४२७ इतकी झाली आहे.#PuneFightsCorona
— Murlidhar Mohol (@mohol_murlidhar) May 26, 2020
वहीं 44 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इलाज चल रहा है। पुणे में कुल सकारात्मक रोगियों की संख्या 5427 तक पहुंच गयी है। जानकारी के मुताबिक, पुणे में सक्रिय रोगियों की संख्या 2279 है। गत दिन विभाग में 1723 लोगों की जांच की गयी। ससून में कोरोना मरीजों की संख्या 4, नायडू में 81 और निजी अस्पताल में 55 रोगी का इलाज चल रहा है।